रुद्रपुर, फरवरी 26 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चार दिवसीय उत्तराखंड राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। 400 मीटर रिले पुरुष वर्ग में पंतनगर विश्वविद्यालय ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों के 412 पुरुष एवं 310 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्य गठन के 25 वर्षों में यह पहला अवसर रहा, जब सभी विश्वविद्यालय एक मंच पर खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए एकत्र हुए। चार दिनों तक एथलेटिक्स, दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 400 मीटर रिले पुरुष वर्ग में पंतनगर विश्वविद्यालय प्रथम, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वितीय और दून विश्वविद्यालय तृतीय स्थान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.