रुद्रपुर, फरवरी 25 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 के तीसरे दिन विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बुधवार को पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के आकाश चौहान प्रथम रहे, जबकि महिला वर्ग में कुमाऊं विश्वविद्यालय की कनिष्का मनचंदा ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद महिला वर्ग में कुमाऊं विश्वविद्यालय की जसकरन कौर विजेता रहीं। कबड्डी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबलों में कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, दून विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.