रायपुर, अगस्त 31 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छत्तीसगढ़ इकाई ने पार्टी के सात मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इन नियुक्तियों में सबसे खास महिला मोर्चा के प्रभारी की नियुक्ति है जिसकी कमान पुरुष के हाथों सौंप दी गई है। पार्टी की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार युवा मोर्चा का प्रभारी वैभव बैस और महिला मोर्चा का प्रभारी सुभाष तिवारी को बनाया गया है। किसान मोर्चा की जिम्मेदारी पूनम चंद्राकर और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी लखनलाल साहू को सौंपी गई है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी शिरीष अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी डॉ. गुलाब टिकरिहा और अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी मनोज जैन को नियुक्त किया गया है। प्रदेश म...