धनबाद, नवम्बर 9 -- धनबाद/पुटकी, हिन्दुस्तान टीम बीसीसीएल के मुनीडीह ऑफिसर्स क्लब में आयोजित दो-दिवसीय अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष एकल, पुरुष डबल, महिला एकल, वेटरन एकल तथा वेटरन डबल (45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। पुरुष एकल तथा वेटरन एकल में अमित कुमार महतो, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) गोविंदपुर, महिला एकल में स्नेहा, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ब्लॉक 2, पुरुष डबल में सुबोध कुमार, वरीय प्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) मुख्यालय, संदीप वर्मा, उप प्रबंधक (विद्युत् एवं यांत्रिकी), पश्चिमी झरिया क्षेत्र तथा वेटरन डबल में अमित कुमार महतो, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) गोविंदपुर तथा अमित नरेश बेग, वरीय प्रबंधक (विद्युत् एवं यांत्रिकी) मुख्यालय विजयी हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.