चाईबासा, अप्रैल 13 -- चाईबासा। चाईबासा निवासी पुरुषोत्तम शर्मा को विप्र फाउंडेशन का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा के प्रतिनिधियों ने उनके आवास जाकर पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुरुषोत्तम शर्मा कई सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। वे 1995 से 2018 तक एसपीजी मिशन हाई स्कूल के प्रधानाचार्य भी रहे हैं। कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष सह शाखा अध्यक्ष रमेश खिरवाल, जिला सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, सलाहकार सदस्य अनिल मुरारका, कोषाध्यक्ष रामस्वरुप अग्रवाल, पवन चाण्डक, दिलीप अग्रवाल, गौरीशंकर चिरानिया, मनोज शर्मा, रमेश चौमाल, शिव बजाज, जीवन वर्मा, संजय गर्ग सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.