पुरुषोत्तम माह में श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा भक्ति रस
मथुरा, मई 28 -- पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर हनुमान जी की बगीची स्थित सैनी धर्मशाला किशन टीला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान गिर्राज पूजा, छप्पन भोग दर्शन, कृष्ण लीला एवं माखन चोर लीला का मनमोहक आयोजन हुआ, जिसे देखकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद लिया। पूरा वातावरण भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हो गया। कथा व्यास श्याम सुंदर शिवराम महाराज ने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अत्यंत पुण्यदायी है। भागवत कथा सुनने से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है तथा उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग मिलता है। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में समुद्र मंथन एवं कृष्ण जन्म कथा का वर्णन उन्होंने श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.