कटिहार, मई 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार 17 मई से पुरुषोत्तम मास यानी मलमास की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही जिले में एक माह तक शहनाइयों की गूंज थम जाएगी। विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन और जनेऊ जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इस दौरान पूजा-पाठ, जप, दान और साधना का विशेष महत्व होता है। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास शुरू, एक माह तक थमेंगे मांगलिक आयोजनज्योतिषीय गणना ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष पुरुषोत्तम मास की शुरुआत ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कृतिका नक्षत्र और वृष राशि में हुई है। इसका समापन 15 जून को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या, मृगशिरा नक्षत्र और वृष राशि के चंद्रमा में होगा। लगभग एक माह तक चलने वाले इस विशेष काल में धार्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी...