आगरा, मई 11 -- पुरुषोत्तम माह में भगवान जगन्नाथ बांकुरा शृंगार (शंख, चक्र, गदा के साथ फूलों से) से सुशोभित होंगे। साथ में होंगी बहन सुभद्रा और बलभद्र बलराम जी। भगवान जगन्नाथ जी के प्रिय पुरुषोत्तम माह को भक्तिभाव के साथ मनाने के लिए कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। भक्तों में उत्साह है। 17 मई से 15 जून तक पुरुषोत्तम माह में प्रत्येक दिन सुबह दीपदान से लेकर संध्या काल तक भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यह जानकारी सोमवार को कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने दी। यह भी पढ़ें- अधिक मास : 15 मई से 18 जून तक नहीं बजेगी शहनाई साथ ही भक्तों को पुरुषोत्तम माह में भगवान के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किय...