पुरुषोत्तम मास में हुआ श्रीरामचरितमानस पाठ-यज्ञ
कन्नौज, जून 15 -- छिबरामऊ। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नगर स्थित शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर में श्रीरामचरितमानस पाठ एवं श्रीराम यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 14 जून को हुआ तथा 15 जून सोमवार को यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ इसका समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए यज्ञ में आहुति अर्पित की। मंदिर के पुजारी पंडित बनारसीदास शास्त्री ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए 33 मालपुए बनाकर कांसे अथवा अन्य पवित्र पात्र में रखकर ब्राह्मणों को दक्षिणा सहित दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिदिन यह संभव न हो तो माह के अंतिम दिनों में भी यह दान किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास के समापन पर कालिका माता मंदिर में यज्ञ कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.