पुरुषोत्तम मास में शुरू हुआ एक माह का संकीर्तन अनुष्ठान
गाजीपुर, मई 17 -- भांवरकोल। तीन वर्ष बाद आए पावन पुरुषोत्तम मास (अधिक मास/मलमास) का शुभारंभ रविवार से हो गया। यह 15 जून तक चलेगा। हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पुरुषोत्तम मास के स्वामी स्वयं भगवान श्रीहरि विष्णु हैं, इसलिए इस पूरे माह में पूजा-पाठ, दान-पुण्य, जप-तप और संकीर्तन का विशेष फल प्राप्त होता है। पुरुषोत्तम मास शुरू होते ही क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य में जुटे रहे। इसी क्रम में क्षेत्र के कनुवान गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में विधि-विधान से अभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद एक माह तक चलने वाला "हरे राम हरे कृष्ण" संकीर्तन अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- श्री गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.