पुरुषोत्तम मास में रामकथा सुनना व्यक्ति का सौभाग्य
वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पांडेयपुर स्थित ठाकुर जी की बगिया में बुधवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अनुपम संगम दिखा। यहां पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्रीराम चरित मानस ज्ञानयज्ञ निरंतर चल रहा है। आयोजन भगेलू साव स्मृति सेवा समिति एवं केसरवानी वैश्य नगर सभा की ओर से किया गया है। बुधवार को विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में मानव जन्म को अत्यंत दुर्लभ और परम सौभाग्य का विषय माना गया है। पुरुषोत्तम मास में श्रीराम कथा का श्रवण महान पुण्य कार्य है। यह सौभाग्य हर व्यक्ति को प्राप्त नहीं होता। उन्होंने विश्वास जताया कि जहां प्रभु श्रीराम की कथा होती है, वहां पवनपुत्र हनुमान किसी न किसी रूप में अवश्य रहते हैं।इससे यह भी पढ़ें- राम का शील ही बनाता है उन्हें पुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.