पुरुषोत्तम मास में निकली दंडवत परिक्रमा यात्रा, भक्ति में सराबोर रहे श्रद्धालु
गोंडा, जून 13 -- करनैलगंज, संवाददाता। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शनिवार को सकतपुर ग्राम पंचायत स्थित शिवाला महादेव मंदिर से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, शाहपुर तक दंडवत परिक्रमा यात्रा निकाली गई। भीषण गर्मी और कठिन मार्ग के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था और समर्पण का परिचय देते हुए दंडवत परिक्रमा पूरी की। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में शिव भजनों और भक्तिगीतों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
स्वागत और व्यवस्था शाहपुर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों एवं शिवभक्तों ने परिक्रमार्थियों का स्वागत किया तथा उनके लिए चाय, नाश्ता और फलों की व्यवस्था की। यात्रा के दौरान सेवादार मार्ग की साफ-सफाई में जुटे रहे, जिससे श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.