मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास के कृष्ण पक्ष की परमा एकादशी पर गुरुवार को गोला रोड स्थित बाबा कमलेश्वरनाथ शिव मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा कमलेश्वरनाथ का अभिषेक कर पुष्पों से महाशृंगार किया गया। कथा प्रसंग में कथावाचक पीयूष गिरि ने बताया कि जो मनुष्य पूरे पुरुषोत्तम मास में अखंड दीपक जलाते हैं, उनके पुण्यों की गणना नहीं हो सकती। जो इस पूरे महीने दीपदान करते हैं वे महान पापों से छूट कर अकंटक राज्य प्राप्त करते हैं। यह पुरुषोत्तम मास वास्तव में कृपा का मास है, जो जन्म जन्मांतरों के पापों का हरण कर लेता है। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास में दीपदान से होती है पुण्य फल की प्राप्ति परमा  एकादशी को कामदा या कमला एकादशी भी कहा जाता है। जो इस एकादशी को रात्रि जागरण करके भगवान...