सोनभद्र, जून 12 -- डाला। पुरुषोत्तम मास के पवित्र अवसर पर शुक्रवार को नगर के युवा समाजसेवी रामनारायण गोंडं रामू के नेतृत्व में तीर्थयात्रियों का जत्था अयोध्या के लिए नि:शुल्क निजी बस के माध्यम से रवाना हो गया। इस दौरान जय श्री राम के नारे से नगर गुंजायमान हो उठा। धार्मिक मान्यता के अनुसार अधिकमास में तीर्थ यात्रा का विशेष आध्यात्मिक महत्व है इस शुभ अवधि में युवा समाजसेवी रामू ने बस की बुकिंग कर उसका पूरा खर्च स्वयं उठाकर महिला, पुरुष व बच्चों के साथ पचास से अधिक दर्शनार्थियों को भगवान श्री राम का दर्शन कराने अयोध्या रवाना हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...