मेरठ, जून 15 -- मंगल पांडे नगर स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सामूहिक एकादश हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया। सामूहिक रूप से किए गए 11 पाठों के दौरान श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर दिखाई दिए और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। हनुमान चालीसा पाठ की पूर्णता के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के निर्देशन में 'राम गाइडेड मेडिटेशन' ध्यान किया। डॉ. सपना अग्रवाल ने महिला शक्ति संगठन का आभार व्यक्त किया। कहा कि मातृशक्ति के ऐसे प्रयास सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...