गंगापार, मई 30 -- पुरुषोत्तम मास में क्षेत्र में श्रद्धाभक्ति की बयार चल रही है। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से लेकर दोपहर तक क्षेत्र के विभिन्न गंगाघाट पर स्नान के लिए पहुंचते हैं, स्नान के बाद शिवालयों में पहुंच भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर बाबा का आर्शिवाद लेते हैं। सिरसा स्थित श्री नाथ बाबा मंदिर, पहड़ी महादेव स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ बाबा धाम, पकरी सेवार स्थित बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में सुबह से दोपहर दो बजे तक श्रद्धालु विधि-विधान से हवन पूजन में जुटे रहते हैं। तरवाई गांव के संदीप पांडेय ने बताया कि पकरी सेवार के बाबा कोटेश्वरनाथ गंगाघाट पर पक्की सीढ़िया होने से क्षेत्र के डोहरिया, अनन्ता का पुरा, जयराम का पुरा, परानीपुर, विशेनपुर, भृगारी, मिश्रपुर सहित दूर-दराज गांवों के लोग स्नान को पहुंचते हैं, जबकि सिरसा गंगाघाट पर कीचड़ व तेज बहा...