पुरुषोत्तम मास में किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
मेरठ, जून 16 -- मंगल पांडे नगर स्थित सामुदायिक भवन में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सामूहिक एकादश हनुमान चालीसा के 11 पाठों का भव्य आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा पाठ की पूर्णता के बाद श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के निर्देशन में 'राम गाइडेड मेडिटेशन' ध्यान किया। ध्यान सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव किया। समापन पर डॉ. सपना अग्रवाल ने महिला शक्ति संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से कार्यक्रम भव्य स्वरूप में संपन्न हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.