बोकारो, जून 11 -- चास-बोकारो स्थित गरगा नदी तट के श्मशान काली मंदिर ट्रस्ट के बैनर तले मंगलवार को मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर 24 घंटे का अखंड तुलसीकृत रामायण गायन आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- अखंड रामायण पाठ का आयोजन रामायण गायन का महत्व कतरास गौशाला मंडली की ओर से प्रस्तुत रामायण गायन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरे परिसर में भक्ति व श्रद्धा का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर गोपाल मुरारका ने कहा कि रामायण का संपूर्ण पाठ सुनने से मानसिक शांति, भौतिक सुख व बौद्धिक विकास की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जहां रामायण का गायन होता है तथा जहां तक इसकी ध्वनि पहुंचती है, वहां का वातावरण शुद्ध होता है। इससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है व जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। यह भी पढ़ें- एक माह के ...