शाहजहांपुर, जून 9 -- पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में मंगलवार को खुटार-पीलीभीत रोड पर विश्व शक्ति दुर्गा ज्ञानपीठ यज्ञशाला के पास राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। आयोजन गांव मोहनपुर निवासी अमित मिश्रा उर्फ नीटू भैया की ओर से कराया गया। अमित मिश्रा ने बताया कि सुबह से शाम तक शरबत वितरण किया गया। आयोजन में अभिषेक मिश्रा, विवेक मिश्रा, रुपेश, विपुल, अमन, अंशु, हरिओम, विमल, रामानंद, सुशील, विमलेश, राजेश, चेतन, रजनीश, राकेश, चिंटू और सुभाष ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास पर राहगीरों को बांटा शरबत यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शरबत यह भी पढ़ें- घूरपुर में कारोबारियों ने राहगीरो को पिलाया शरबत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...