इटावा औरैया, मई 16 -- इटावा। रुषोत्तम मास के प्रथम दिन से ही शहर के पंसारी टोला में अखंड महामंत्र संकीर्तन की शुरुआत हो गई है। यहां के राधाबल्लभ मंदिर पर पूजन अर्चन और अखंड ज्योति प्रज्वलित होने के बाद संकीर्तन यात्रा भी निकाली गई। यह यात्रा सेवानिवृत वाणिज्यकर अधिकारी बृजमोहन द्विवेदी के आवास पर पहुंची यहां पर 24 घंटे का महामंत्र संकीर्तन आयोजित हुआ। रविवार को पंसारी टोला के रामकिशोर वर्मा के आवास पर अखंड संकीर्तन आयोजित होगा। पुराना शहर के पंसारी टोला में स्थित राधाबल्लभ मंदिर पर वर्ष 1954 में मंदिर के महंत रहे स्वर्गीय बसंत लाल गोस्वामी ने पुरुषोत्तमके मौके पर अखंड महामंत्र संकीर्तन की शुरुआत की थी तब से इस परंपरा का बराबर निर्वहनहो रहा है। प्रथम दिन राधाबल्लभ मंदिर पर श्री कालीबाड़ी मंदिर के महंत सुबोधानंद महाराज,बासुदेव मुनि व संकीर्त...