बाराबंकी, मई 18 -- रामनगर, संवाददाता। पुरुषोत्तम मास (मलमास) के पहले सोमवार को प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। स्थानीय क्षेत्र सहित आस-पास गांवों से बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। भक्तों की भीड़ देख पुजारी ने भोर चार बजे ही मंदिर के कपाट खोलवा दिए। पूरे दिन करीब 80 हजार भक्तों ने पूजापाठ और जलाभिषेक किया। भोर में चार बजे ही खोल दिए गए मंदिर के कपाट: भीषण गर्मी के चलते अधिकांश श्रद्धालु भोर पहर ही मंदिर पहुंच गए थे। चार बजे सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- - बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा महादेवा गर्मी के चलते शाम को भी स्थानीय महिला पुरुष श्रद्धालु पंहुचे जिन्होंने लोधेश्वर महादेव को...