देवरिया, जून 16 -- देवरिया/रुद्रपुर, हिन्दुस्तान टीम। पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों पर भगवान शिव की पूजा अर्चना को सुबह होते ही भीड़ उमड़ी। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठे। शहर के सोमनाथ मंदिर, कचहरी चौराहा स्थित शिव मंदिर सहित दूसरी काशी के नाम से विख्यात दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर सुबह से ही दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, महेन्द्रा नाथ मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही。 यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं का लगा तांता शहर के कसया रोड स्थित सोमनाथ मंदिर पर पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार को सुबह से ही दर्शनार्थियों का आना जाना लगा रहा। जो पूरे दिन ...