पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़
कौशाम्बी, जून 15 -- पुरुषोत्तम मास के आखिरी सोमवार को जिले भर के शिवालय में भक्तों की भीड़ जलाभिषेक करने के लिए उमड़ पड़ी। जलाभिषेक करते हुए भक्तों ने भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर पुण्यार्जन किया। इस दौरान जिले भर के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। मलमास अथवा पुरुषोत्तम माह भगवान भोले नाथ का प्रिय महीना माना जाता है। ऐसे में भक्त माह के प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि कराते हुए भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। माह के आखिरी सोमवार होने के कारण शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई। मुख्यालय मंझनपुर समेत जिले के प्रत्येक गांव कस्बों के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंझनपुर के बड़ा शिवाला में सुबह से महिलाओं की लंबी कतार लगी रही तो सरायअकिल कस्बे के जहरी बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.