पुरुषोत्तम मास के अंतिम मंगलवार पर हुआ प्रसाद वितरण
औरैया, जून 9 -- औरैया, संवाददाता। पुरुषोत्तम मास के अंतिम मंगलवार को एक विचित्र पहल सेवा समिति के तत्वावधान में सदर बाजार में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी निखिल अग्रवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं, राहगीरों, दुकानदारों, ऑटो चालकों, महिलाओं एवं बच्चों के बीच पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान सदर बाजार क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि सनातन धर्म में तीन वर्ष में एक बार आने वाला पुरुषोत्तम मास अत्यंत पवित्र एवं पुण्यदायी माना जाता है। इस माह में पूजा-पाठ, जप-तप, दान और धार्मिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.