पुरुषोत्तम मास की चौथी सोमवारी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सीवान, जून 9 -- गुठनी, एक संवाददाता। पुरुषोत्तम मास की चौथी सोमवारी के अवसर पर सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभश्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे। दिनभर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मंदिर दर्शन-पूजन के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, दूध एवं अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.