पुरुषोत्तम मास की चौथी प्रभात फेरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बुलंदशहर, जून 7 -- पुरुषोत्तम मास के अवसर पर नगर में रविवार को निकाली गई चौथी संगीतमयी प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। टाउन स्कूल स्थित सिद्धेश्वर मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी कैलाशपुरी, गायत्री नगर, पुख्ता बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर नान्हागिरि मंदिर पर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और राधे-राधे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। भजन गायकों रसिक ध्रुव लाडला, सुमित गोयल, विक्की गोयल, अंकुर बंसल और शिवम वर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। प्रभात फेरी में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास की चौथी प्रभात फेरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ इस दौरान मनोज शास्त्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.