पुरुषोत्तम मास अमावस्या पर महामंडलेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
आजमगढ़, जून 16 -- मेहनगर (आजमगढ़)। पुरुषोत्तम मास की अमावस्या के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध महामंडलेश्वर धाम, गौरा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित पवित्र शिव सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। महामंडलेश्वर धाम लगभग 365 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है। मान्यता है कि यहां लगातार पांच सोमवार दर्शन और पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर के दक्षिण दिशा में स्थित शिव सरोवर का जल कभी नहीं सूखता, जिससे इसकी धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है। सरोवर में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने उत्तरी दिशा में स्थापित शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.