बेगुसराय, मई 19 -- साहेबपुरकमाल। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक परशुराम पोद्दार ने प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति का गठन किया है। इसमें छात्र नेता रहे पुरूषोत्तम प्यारे को जिला सहसंयोजक मनोनीत किया गया है। पूर्व छात्र नेता को उक्त जिम्मेदारी दिये जाने के निर्णय का जिला मंत्री राकेश रौशन मुन्ना, ललन राय, राजेश, नीतीश चौरसिया, सुनील जायसवाल आदि ने स्वागत किया और बधाई दी। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...