चंदौली, फरवरी 25 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बुधवार की सुबह सवा दस बजे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से गिरकर 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। जीआरपी शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। बिहार औरंगाबाद के रहने वाले 75 वर्षीय ब्रजनंदन चतुवेर्दी वाराणसी के अस्सी स्थित अपने अधिवक्ता पुत्र सुभाष चतुर्वेदी के आवास पर गए थे। वह बुधवार की सुबह दस बजे घर जाने के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पर सवार होने लगे। इसी दौरान बोगी के हेंडिल से हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गए। जिससे उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...