सासाराम, अगस्त 10 -- डेहरी, एक संवाददाता। डेहरी स्टेशन पर आरपीएफ ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से लावारिस हालत में आठ किलो गांजा बरामद किया। सूचना पर पहुंची टीम ने ट्रेन के एस-4 कोच की तलाशी के दौरान नीले रंग का पिट्ठू बैग और काला प्लास्टिक थैला बरामद किया। यात्रियों से पूछताछ में किसी ने बैग पर अपना दावा नहीं किया। तलाशी में गांजा मिलने पर उसे जब्त कर जीआरपी डेहरी ऑन सोन को सौंप दिया गया। बरामद गांजा की बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: स्टेशन पर छह किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...