पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया जंक्शन पर उतारा गया शव
गया, मार्च 12 -- पुरी से आनंद विहार जा रही 12801 अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने पर कोच संख्या एस-4 से यात्री के शव को आरपीएफ और जीआरपी ने प्लेटफॉर्म पर उतारा। जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाले थे। वह पत्नी आशा रानी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुरी से आनंद विहार तक यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख ट्रेन में ही मेडिकल सहायता के लिए सूचना दी गई। ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचने पर रेलवे के डॉक्टर ने प्रमोद कुमार की जांच की। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक रूप से हृदय गति रुकने को मौत का कारण बताया है। घटना के बाद आरपीएफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.