चतरा, अप्रैल 11 -- चतरा, संवाददाता। हंटरगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम अग्निहोत्री को गिद्धौर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें जिले के एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सौंपी है। ज्ञात हो कि गिद्धौर थाना के पूर्व प्रभारी शिवा यादव सहित दो पुलिस जवानों के निलंबन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुरुषोत्तम अग्निहोत्री को वहां की कमान सौंपी है, ताकि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। पुरुषोत्तम अग्निहोत्री को एक अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी माना जाता है। हंटरगंज थाना में उनके कार्यकाल के दौरान कई मामलों में सक्रिय भूमिका देखने को मिली थी। ऐसे में उनसे गिद्धौर थाना क्षेत्र में भी बेहतर पुलिसिंग की उम्म...