समस्तीपुर, जनवरी 23 -- मोरवा प्रखंड क्षेत्र के इन्द्रवारा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में ग्रामीणों ने गुरुवार को हंगामा कर विद्यालय में तालाबंदी की। विद्यालय की व्यवस्था को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में साफ सफाई का घोर आभाव है वही विद्यालय परिसर के अगल-बगल में असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं जिससे कई साइकिल भी चोरी हो चुकी है। इस मौके पर वार्ड सदस्य पुतुल देवी के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया। वहीं श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय की व्यवस्था को लेकर कई बार आवाज उठाई गई है लेकिन लगातार विद्यालय की व्यवस्था गिरती जा रही है। विद्यालय प्रबंधन कमेटी की ना तो बैठक होती है और नहीं लोगों को इसकी जानकारी होती है। विद्यालय परिसर में चारों तरफ गंदग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.