पुरुषोत्तमपुर में विवाहिता की हत्या
बगहा, मई 16 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर पुरुषोत्तमपुर थाने के तिलंगही बहुअरवा गांव में गुरुवार रात अरविंद साह की पत्नी आरती देवी (22) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रात में ही कार्रवाई कर पति अरविंद कुमार व बबुनी देवी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हो गये। थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नेपाल के परसा जिले के मुरली गांव के आरती के पिता नागेंद्र साह के आवेदन पर पति अरविंद साह, सास बबुनी देवी, ससुर भूषण साह, शोभा कुमारी, रिंकी देवी, पिंकी देवी और बिट्टू साह पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है。 यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.