बगहा, मई 17 -- बेतिया ,विधि संवाददाता। साक्ष्य हेतू न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर रेप एंड पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी तथा जीएमसीएस की चिकित्सक शिवांगी सिन्हा के विरुद्ध जमानतीय वारंट जारी किया है । गौरतलब हो कि वर्ष 2024 में तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी जो वर्तमान में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। महिला थाना की तत्कालीन थानाध्यक्ष सुधा कुमारी के द्वारा एक नाबालिग से गैंग रेप किए जाने के आरोप को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। उक्त मामला उच्च न्यायालय के निगरानी में चल रहा है। उक्त मामले में न्यायालय के द्वारा उनकी उपस्थिति को लेकर सम्मन भेजा गया था। बावजूद दोनों की गवाही नहीं करायी गयी। एवं अभियोजन कार्यालय को पत्र भी भेजा गया। बावजूद उक्त मामले में तत्कालीन...