जमशेदपुर, जनवरी 3 -- जमशेदपुर। मुंबई और दिल्ली मार्ग के ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही। इससे हजारों यात्रियों को रोज एक से दूसरी जगह जाने में दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को मुंबई हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस 13 घंटे से ज्यादा लेट चल रही थी जबकि सुबह में गीतांजलि, कुर्ला और अहमदाबाद एक्सप्रेस भी चार-पांच घंटे लेट से टाटानगर स्टेशन पहुंची। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली पुरुषोत्तम और उत्कल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें कई सप्ताह से लगातार लेट चल रही है। यात्रियों के अनुसार एक्सप्रेस को रोककर चक्रधरपुर मंडल में शुक्रवार को मालगाड़ी पर कराया जाता है। दूसरी ओर स्टेशन आउटर पर लोकल या एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकना रेलवे शिड्यूल में शामिल हो गया है। झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों की स्थिति ज्यादा दयनीय है।

हिं...