नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता की बात जब भी आती है, तो महिलाओं का जिक्र होता है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के ज्यादातर मामले देखने को मिलते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं पुरुषों को भी ये कैंसर होता है। पुरुषों में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के प्रति अभी लोग जागरुक नहीं हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के केसेस कम होते हैं लेकिन उन्हें भी ये घातक बीमारी घेर सकती है। पुरुष अक्सर ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और फिर ये जानलेवा हो जाती है। ऐसे में ये सोचना गलत है कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ महिलाओं की बीमारी है। आज हम आपको बताएंगे मेल ब्रेस्ट कैंसर कितना खतरनाक है, इसके क्या लक्षण होते हैं और बचाव के उपाय क्या हैं?क्यों होता है मेल ब्रेस्ट कैंसर? पुरुषों के निप्पल के आस...