मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरपुर। जिला स्वास्थ्य विभाग पूरे वर्ष 523 पुरुषों की नसबंदी कराने में पसीना बहायेगा। स्वास्थ्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिलेभर में सिर्फ 523 पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य तैयार किया है। हालांकि पिछले कई वर्षों से पुरुष नसबंदी में जिला पिछड़ रहा है। इस बार भी स्वास्थ्य विभाग पुरुषों को नसबंदी के लिए जागरूक करने को अभियान चलायेगा। इसके लिए परिवार नियोजन पखवाड़ा और घर-घर जाकर लोगों को नसबंदी के बारे में जानकारी दी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...