प्रयागराज, अगस्त 13 -- चिन्मय मिशन के गौरवशाली 75 वर्ष पूरा होने पर गुरुवार को 35 हजार किमी की अखिल भारतीय अमृत यात्रा प्रयागराज पहुंची। यात्रा का केंद्र बिंदु महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर विद्यालय बना। मुख्य कार्यक्रम इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में अमृतांजलि के रूप में आयोजित हुआ। यात्रा संयोजक स्वामी मित्रानंद व स्वामी अभेदानंद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चिन्मय नवीन सेवाश्रम न्यास व विद्यालय समूह की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता ने गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद का स्मरण करते हुए मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। स्वामी मित्रानंद ने कहा कि यात्री चरैवेति के माध्यम से वेदांत के इस सूत्र को स्पष्ट करते हुए कहा कि जीवन की विषम परिस्थितियां, अवरोध व असफलताएं व्यक्ति की परीक्षा लेती हैं लेक...