आजमगढ़, मई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में गर्मी ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। पुरुवा हवा के चलते उमस बढ़ गई है, जबकि मंगलवार सुबह बादलों की वजह से धूप देर से निकली। इसके बावजूद दिन चढ़ते ही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं रात में उमस और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री और बढ़ने की संभावना जताई है। सोमवार शाम से चल रही पुरुवा हवा के कारण मौसम में नमी और उमस बढ़ गई है। तेज धूप सीधे जमीन पर पड़ने से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ...