पुरुनियां को नशामुक्त बनाने के लिए एकजुट हुईं महिलाएं, बच्चों के साथ मिलकर लिया सामूहिक संकल्प
सराईकेला, जून 2 -- खरसावां। खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरुनियां गांव में महिला समितियों ने गांव को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय और महत्वपूर्ण पहल की है। नशे के बढ़ते प्रचलन और उसके घातक दुष्परिणामों को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा गांव में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया।बैठक के दौरान वक्ताओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण कई हंसते-खेलते परिवार पूरी तरह तबाह हो रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि गांव के छोटे-छोटे बच्चे भी बीड़ी, सिगरेट, गांजा और खैनी जैसी जानलेवा नशीली वस्तुओं के आदी होते जा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकार में डूब रहा है। ग्रामीणों ने एक सुर में माना कि नशे के कारण क्षेत्र में सामाजिक विवाद और आर्थिक तंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.