गुमला, अगस्त 2 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड के बुरुहातू गांव निवासी लक्ष्मण टोपनो की चार सगी बेटियों को पुरी (ओडिशा) रेलवे स्टेशन पर संदेह के आधार पर रेलवे पुलिस ने रेस्क्यू कर मयूरभंज जिले के बारीपदा स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। चारों बहनों की पहचान नेलो टोपनो, फोदन टोपनो, बहालेन टोपनो और सोमारी टोपनो के रूप में हुई है। वन स्टॉप सेंटर से सूचना मिलने पर कामडारा पुलिस ने परिजनों का सत्यापन कराया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिजन शनिवार देर रात ओडिशा पहुंचे और चारों बहनों को सकुशल अपने साथ गांव ले आए। बताया गया कि परिवार में माता-पिता समेत छह सदस्य हैं। परिवार की विशेष परिस्थिति यह है कि चारों बहनें और उनके पिता बोल नहीं सकते, जबकि उनकी माता भी स्पष्ट रूप से बोल नहीं पाती हैं। संचार संबंधी कठिनाइयों के बावजूद पुलिस औ...