जमशेदपुर, दिसम्बर 12 -- पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस शनिवार को 3 घंटे लेट से टाटानगर आएगी। डाउन में लगातार 10 11 घंटे लेट चलने के कारण उत्कल एक्सप्रेस को पुरी से शुक्रवार रात समय बदलकर रवाना करने का आदेश हुआ है। शुक्रवार को भी ट्रेन अप डाउन में 5 घंटे लेट से चल रही है। लेकिन पुरी से समय बदलने के कारण उत्कल एक्सप्रेस शनिवार सुबह 5:30 बजे के बजाय दिन में 9 बजे तक टाटानगर आने की उम्मीद है। इधर, शुक्रवार को भी हावड़ा मुंबई मार्ग पर आधा दर्जन ट्रेन लेट से चली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.