पुरी शंकराचार्य का आश्रम में हुआ भव्य स्वागत
प्रयागराज, अप्रैल 3 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती शुक्रवार को अपने 10 दिवसीय प्रवास झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम पहुंचे। प्रयागराज जंक्शन पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य का जोरदार स्वागत किया। आश्रम में प्रवेश के समय वेदपाठी छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन पर पुष्पवर्षा की।शंकराचार्य के निजी सेवक प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी ने बताया शंकराचार्य 13 अप्रैल तक अपने प्रवास के दौरान प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे व शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं को राष्ट्र, धर्म और अध्यात्म पर मार्गदर्शन करेंगे तथा दर्शन दीक्षा भी प्रदान करेंगे। डॉ एलएस ओझा, संतोष त्रिपाठी, बीपी सिंह, नीरज मिश्रा, शुभम सिंह, मनोज त्रिपाठी, विवेक मिश्र, बबलू ओझा, रामकृष्ण पांडेय, अजय पांडेय, सत्यम शुक्ला, दीपक शुक्ला, पंडित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.