घाटशिला, मार्च 17 -- बहरागोड़ा। संवाददाता ओडिशा के पुरी में समुद्र में नहाने के दौरान बहरागोड़ा का बीटेक छात्र अनिमेष तेज लहर के आगोश में समा गया। उसका अबतक पता नहीं चल पाया है। रविवार सुबह दोस्तों के साथ महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए गया था।सत्यवान साव का इकलौता पुत्र अनिमेष (21 वर्ष) भुवनेश्वर के खंडगिरि स्थित सोआ यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र है। रविवार सुबह दो दोस्तों के साथ महाप्रभु के दर्शन के लिए पुरी गया था। महाप्रभु के दर्शन के बाद तीनों दोस्त समुद्र तट पर नहाने चले गए। इस दौरान ऊंची और तेज लहर ने अनिमेष को गहरे पानी की ओर खींच लिया। वह देखते ही देखते दोस्तों की आंखों से ओझल हो गया।दोस्तों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और तटरक्षक बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। गोताखोरों और बचाव दल द्वारा समुद्र किनारे 10 किमी के दायरे में तलाशी अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.