जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- जमशेदपुर। बादामपहाड़-पुरी स्पेशल ट्रेन को रोज चलाने की मांग उठने लगी है ताकि, ओड़िशा के ग्रामीण यात्रियों को भुवनेश्वर एवं अन्य शहर से आवागमन में सहूलियत होगी। बहलदा के पूर्व विधायक प्रदहलाद पूर्ति ने यह मुद्दा उठाकर रेलवे जोन में पत्र भेजा है। पुर्ति के अनुसार, पुरी स्पेशल ट्रेन चलने से राष्ट्रपति के पैतृक गांव रायरांगपुर समेत ओडिशा के आदिवासी क्षेत्रों से पर्यटन, शिक्षा, व्यापार, रोजगार का अवसर बढ़ने के साथ सांस्कृतिक व पारंपरिक संबंधों का विकास होगा। यह भी पढ़ें- रायरंगपुर से राजधानी ट्रेन चलाने की उठी मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...