पुरी-पटना एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच से दौड़ेगी
देवघर, सितम्बर 3 -- जसीडीह प्रतिनिधि यात्रियों की सुविधा और यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने ट्रेन नंबर- 18405/18406 पुरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस के वर्तमान आईसीएफ रेक को एलएचबी कोच में बदलने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन का परिचालन 5 सितंबर 2026 से पुरी से तथा 6 सितंबर 2026 से पटना से एलएचबी रेक के साथ किया जाएगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक लगेज-कम-जनरेटर कोच, एक लगेज-कम-सीटिंग-कम-दिव्यांगजन कोच, चार शयनयान श्रेणी के कोच, आठ वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच, तीन वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच तथा एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी-कम-एसी 2-टियर कोच शामिल हैं। एलएचबी कोच की सुविधा मिलने से पुरी और पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और बेहतर य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.