नई दिल्ली, जुलाई 11 -- जगन्नाथ रथ यात्रा दूर नहीं है। 16 जुलाई को लाखों श्रद्धालु पुरी में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के दिव्य रथों को दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारत के चुनिंदा धार्मिक आयोजनों में से एक है जिसमे लाखों करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान के रथ को खींचने, उनके रथ की रस्सी को छूने मात्र की चाह रखते हैं। इस मंदिर की आस्था बेहद गहरी है। हर साल की तरह इस बार भी तैयारियां जोरों पर हैं और 16 जुलाई रो रथ यात्रा का आयोजन होगा। इस पवित्र मौके पर अगर पुरी दर्शन के लिए जा रहे तो कुछ सिंपल ट्रैवल गाइड जरूर फॉलो करें, नहीं तो वहां पहुंचकर आपकी यात्रा भीड़ के धक्के से अमंगलकारी ना बन जाए।कैसे पहुंचे पुरी पुरी जाने के लिए लगभग सारी बुकिंग अब फुल हो चुकी है। फ्लाइट, ट्रेन और यहां तक ...