पुरी का जगन्नाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर भारतीय आस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं: राज्यपाल
देहरादून, मार्च 24 -- ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभामपति ने कहा कि ओडिशा और उत्तराखंड दोनों राज्यों में आध्यात्मिक विरासत और पर्यटन की अपार संभावनाओं के मामले में कई समानताएं हैं। उन्होंने कहा कि पुरी का जगन्नाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर भारतीय आस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो देश की आध्यात्मिक एकता का प्रतीक हैं। मंगलवार को उत्तराखंड से ओडिसा पहुंचे पत्रकारों के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभामपति से भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव कुमार सुन्द्रीयाल ने पत्रकारों का परिचय कराया।राज्यपाल ने ओडिशा के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य लगातार समृद्धि की ओर बढ़ रहा है और आर्थिक विकास के साथ-साथ सामाजिक तथा बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.