सहरसा, मार्च 6 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। नौ दिवसीय देवी भागवत सह राम कथा यज्ञ को लेकर पुरीख गांव में रविवार को भव्य कलश सह शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्र की करीब 1100 कन्याओं ने धेमरा नदी से जल भरकर मनहारा, तुनियाही और पुरीख होते हुए कार्यक्रम स्थल भगवती स्थान तक कलश यात्रा निकाली। ढोल- नगाड़े, घोड़े और बाजे-गाजे के साथ निकली यह शोभायात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा के दौरान जय माता दी के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत भी किया। आयोजक समिति के सदस्य रंजीत कुमार सिंह बबलू ने बताया कि आगामी नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बनारस से आए पंडितों द्वारा देवी भागवत पाठ, हवन और पूजन किया जाएगा। वहीं बनारस से पधारे कथावाचक मारुति किंकर और कुमकुम मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.